एआई के उपयोग पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

गोश्नर कॉलेज के आईक्यूएसी द्वारा 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ नदीम अख्तर ने एआई के उपयोग, महत्व और भविष्य पर चर्चा की। विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग और डिजिटल तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

एआई के उपयोग पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से शुक्रवार को कॉलेज सभागार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ नदीम अख्तर ने एआई के विभिन्न आयाम, उसके उपयोग, महत्व और भविष्य में उसके प्रभावों पर जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई की कार्यप्रणाली, मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीकों के बारे में समझाया गया। डॉ नदीम ने कहा कि वर्तमान समय में एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़कर अपने कौशल का विकास करना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।विद्यार्थियों

ने कई सवाल भी पूछे जिनके जवाब डॉ नदीम ने दिए। कार्यक्रम में प्रो श्यामलेश कुमार, डॉ सुधीर सिन्हा, डॉ मोहम्मद रेहान, डॉ आदित्य कुमार, प्रो आकांक्षा तिग्गा, डॉ आलिशा समद, प्रो अजय प्रमाणिक, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन समन्वयक डॉ अजय कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।