ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीगुमला: बंदूक के बल पर करमा में नाच रही युवतियों से सरेआम छेड़खानी, बवाल

गुमला: बंदूक के बल पर करमा में नाच रही युवतियों से सरेआम छेड़खानी, बवाल

भरनो थाना क्षेत्र के डोंबा गांव में गुरुवार देर रात हथियारबंद पांच युवकों ने सार्वजनिक रूप से करमा पर्व के मौके पर नृत्य-संगीत कर रही युवतियों के साथ बदसलूकी की। मना करने पर फायरिंग भी की। इसके बाद...

गुमला: बंदूक के बल पर करमा में नाच रही युवतियों से सरेआम छेड़खानी, बवाल
प्रतिनिधि,भरनो (गुमला)Sat, 22 Sep 2018 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भरनो थाना क्षेत्र के डोंबा गांव में गुरुवार देर रात हथियारबंद पांच युवकों ने सार्वजनिक रूप से करमा पर्व के मौके पर नृत्य-संगीत कर रही युवतियों के साथ बदसलूकी की। मना करने पर फायरिंग भी की। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।  पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गुमला-रांची हाईवे को घंटों जाम किया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग किया। सूचना के बाद शाम चार बजे एसपी पहुंचे और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम हटवाया।
जानकारी के अनुसार पांच युवक गांव में पहुंचे  और युवतियों से बदलसूकी की। मना करने पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे एक ग्रामीण के जांघ में गोली लग गयी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया और बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। दोनों के पास से पिस्टल व एक देशी कट्टा जब्त किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच परवल गांव का पवन साहु पांच लोगों के साथ पहुंचा और फायरिंग कर दोनों को छुड़ा ले गया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें