रांची। संवाददाता
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानून के खिलाफ चल रे आंदोलन में झारखंड सरकार के प्रतिनिधित्व के लिए सरकार को बधाई दी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने वहां किसानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया, जिससे कि आंदोलन को बल मिला है। इसके लिए राज्य सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि मोर्च के साथ संविधान बचाओ संघर्ष समिति दिल्ली के संयोजक सुरज मंडल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आंदोलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया था। कहा कि इस तरह समर्थन से कृषि बिल को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनेगा।