एनयूएसआरएल और साइबर पीस के बीच हुआ एमओयू
रांची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) ने साइबर पीस के साथ एक समझौता किया। इसके तहत साइबर कानून, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग होगा। कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल ने कहा कि यह समझौता छात्रों और पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) ने गुरुवार को साइबर पीस के साथ एमओयू किया। इसके तहत साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गवर्नेंस, डिजिटल फॉरेंसिक, शोध, क्षमता निर्माण तथा सामुदायिक जागरुकता के क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। यह समझौता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल और साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार के बीच हस्ताक्षरित हुआ। अब दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सम्मेलन, हैकाथॉन, साइबर मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं और साइबर लीगल एड पहल जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। डॉ अशोक आर पाटिल ने कहा कि विश्वविद्यालय साइबर और एआई से संबंधित ऐसे पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है, जो न केवल छात्रों बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों के लिए भी उपयोगी होंगे।
उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड आज एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने का सर्वोत्तम तरीका तकनीकी रूप से स्वयं को सशक्त बनाना है। समझौते की एक महत्वपूर्ण पहल विश्वविद्यालय के साइबर लीगल एड क्लिनिक को सुदृढ़ करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


