Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNTPC Electron Quiz 2025 XLRI Jamshedpur Teams Shine in Ranchi Regional Round
एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज में एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम विजेता

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज में एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम विजेता

संक्षेप:

फोटो रांची, संवाददाता। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का क्षेत्रीय चरण

Sat, 22 Nov 2025 08:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का क्षेत्रीय चरण शनिवार को रांची में आयोजित हुआ। झारखंड के इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों से 57 टीमों ने भाग लेकर तकनीक, ऊर्जा, पर्यावरण और समसामयिक विषयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम के अनीकेत वर्मा और चिराग चैतन्य ने पहला और एक्सएलआरआई टीम के विष्रुत राणा और सृष्टि सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीआईटी मेसरा की प्रतिभागी जान्हवी ओझा और दिव्यांश सिंह की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को क्रमशः ₹60 हजार, ₹30 हजार और ₹20 हजार के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹8-8 हजार के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ वं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोल माइनिंग) नवीन जैन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। इलेक्ट्रॉन क्विज़ का उद्देश्य युवा मस्तिष्कों में जिज्ञासा बढ़ाना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय सेमीफाइनल 18 दिसम्बर को शानदार प्रदर्शन के आधार पर एक्सएलआरआई जमशेदपुर की दोनों शीर्ष टीमें 18 दिसंबर 2025 को नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। सेमीफाइनल में सफल टीमें 19 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतिभागियों ने क्विज के रोचक संचालन के लिए क्विज मास्टर गौतम बोस और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के प्रति आभार प्रकट किया।