क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
झारखंड के विश्वविद्यालयों में रीस्ट्रक्चरिंग एवं क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार से मुलाकात की। उन्होंने नई व्यवस्था से छात्रों को होने वाली समस्याओं का जिक्र किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार छात्रहित को प्राथमिकता देगी और नीति पर फिर से विचार किया जाएगा।

रांची, संवाददाता। झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित रीस्ट्रक्चरिंग एवं क्लस्टरिंग सिस्टम के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री को अवगत कराया कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को कॉलेज चयन, आवागमन और शैक्षणिक तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंत्री सुदीव्य कुमार ने आश्वासन दिया कि सरकार छात्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी और नीति की व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए इस पर दोबारा विचार किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, प्रदेश सचिव पवन नाग, रांची विवि अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली और महानगर अध्यक्ष सतीश केसरी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


