ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकिसानों के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धुर्वा के गोलचक्कर में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के स्मारक के सामने सिर पर काला पट्टा बांधकर...

किसानों के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 30 Nov 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

किसानों के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धुर्वा के गोलचक्कर में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के स्मारक के सामने सिर पर काला पट्टा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। इंदरजीत सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे किसानों पर एफआईआर दर्ज करना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले कानून को वापस लेना होगा।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आरुषि वंदना ने कहा कि देश को खाना खिलाने वाले अन्नदाताओं पर लाठी-डंडे और आंसू गैस के गोले दागकर सरकार ने एक बार फिर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। अमन यादव ने कहा कि किसान बिल किसानों का हक छीनने के लिए लाया गया है। विरोध प्रदर्शन में अंकित सिंह, प्रणव राज, आकाश रजवार, नंदिनी गुप्ता, अमन यादव, आनंद झा, अभिषेक, प्रदीप सोरेन, सुशील, चंदन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें