NSS Camp Launched at Doranda College for Youth Empowerment and Social Change सामाजिक बदलाव के प्रमुख वाहक बनें युवा: डॉ राजकुमार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNSS Camp Launched at Doranda College for Youth Empowerment and Social Change

सामाजिक बदलाव के प्रमुख वाहक बनें युवा: डॉ राजकुमार

रांची के डोरंडा कॉलेज में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवा सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण हैं। शिविर में पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 2 July 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
सामाजिक बदलाव के प्रमुख वाहक बनें युवा: डॉ राजकुमार

रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। नामकुम प्रखंड स्थित खिजरी गांव में आयोजित इस शिविर की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव के प्रमुख वाहक युवा होते हैं और युवाओं के अंदर रचनात्मक व सकारात्मक गुणों का विकास इस शिविर से प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि डोरंडा कॉलेज ने इस गांव को गोद लिया है, तो इसके विकास और बदलाव में सबको सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि एनएसएस युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उचित माध्यम है और शिविर में प्रशिक्षित युवा देश व समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कंचन मुंडा ने बताया कि इस शिविर में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, नशा मुक्त अभियान, साक्षरता, सड़क सुरक्षा व लोक कल्याणकारी योजनाओ (भारत सरकार व झारखंड सरकार) के सर्वेक्षण आदि विषयों पर एनएसएस के स्वयंसेवक ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। शिविर के पहले दिन स्वच्छता व नशा मुक्ति का संदेश देते हुए जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें 150 स्वयंसेवक भाग लिया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ एमलीन केरकेट्टा ने किया। शिविर में पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती कुजूर व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।