ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकामख्या और न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली ट्रेनों पर रेलवे गंभीर नहीं

कामख्या और न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली ट्रेनों पर रेलवे गंभीर नहीं

धनबाद चंद्रपुरा लाइन बंद होने के बाद से रांची की पूर्वोत्तर राज्य में जानेवाली रेल सेवाएं बिल्कुल ठप हो गई है। इससे रूट के यात्री खासे परेशान हैं। इस मार्ग की दो ट्रेनें रांची कामख्या एक्सप्रेस और...

कामख्या और न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली ट्रेनों पर रेलवे गंभीर नहीं
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 04 Dec 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद चंद्रपुरा लाइन बंद होने के बाद से रांची से पूर्वोत्तर जानेवाली रेल सेवाएं ठप हो गई है। इससे रूट के यात्री खासे परेशान हैं। इस मार्ग की दो ट्रेनें रांची कामख्या एक्सप्रेस और रांची न्यु जलपाइगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन पूरी तरह से ठप है। लेकिन यात्री संगठनों और रेलवे की ओर किसी ने भी दोनों ट्रेनों के परिचालन को नियमित करने के की दिशा में पहल नहीं की है।

रेल अधिकारियों के अनुसार रांची कामख्या सप्ताह में दो दिन और रांची न्यू जलपाईगुड़ी सप्ताह में एक दिन चलती थी। सप्ताह में मात्र तीन दिन चलने वाली दोनों ट्रेनें अब बंद हैं। यात्री संगठनों और रेल मंडल के कई प्रयास के बाद रांची को मिले इन ट्रेनों के नियमित परिचालन के किसी भी संगठन ने अब तक आवाज नहीं उठायी है। पिछली दफा रांची आए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम एसएन अग्रवाल के अनुसार चंद्रपुरा गोमो और आसनसोल समेत अन्य रूटों पर ट्रेनों का अत्यधिक दबाव है। समय बीतने के साथ सभी ट्रेनों को नियमित किया जाएगा।

मां कामख्या मंदिर जाना हुआ मुश्किल

इस ट्रेन से अधिकांश लोग मां कामख्या मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री नार्थ इस्ट राज्यों के पर्यटन स्थलों के लिए जाते थे। अब इन यात्रियों को कोलकाता और जमशेदपुर से जाकर इन राज्यों में जानेवाली ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। बाढ़ और कोहरे के कारण रद हुई कई ट्रेनें धनबाद-चंद्रपुरा लाइन के बंद होने के बाद कुल 21 प्रभावित ट्रेनों में 18 ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इसमें अधिकतर ट्रेनें नियमित हो चुकी हैं और कुछ रेलमार्गों पर ट्रैफिक दबाव के कारण बतौर स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही हैं। इसमें रांची कामख्या स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को नियमित रूप से चलती है। डीसी लाइन बंद होने के बाद इसे बोर्ड ने सप्ताह में एक दिन (रविवार) को चलाने का निर्णय लिया। लेकिन मानसून के दौरान असम में आई बाढ़ और बाद में कोहरे के कारण अब पूरे दिसंबर तक इसका परिचालन रोक दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें