ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबिरसा कृषि विवि में चार महीने से पेंशन नहीं

बिरसा कृषि विवि में चार महीने से पेंशन नहीं

बिरसा कृषि विवि में पेंशनरों को अप्रैल महीने से पेंशन नहीं मिला है। इनकी संख्या करीब सात सौ है। पेंशनरों का कहना है कि पीएल एकाउंट खुलने के बाद अनियमित पेंशन की समस्या खत्म हो गई थी। चालू वर्ष से फिर...

बिरसा कृषि विवि में चार महीने से पेंशन नहीं
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 05 Aug 2017 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरसा कृषि विवि में पेंशनरों को अप्रैल महीने से पेंशन नहीं मिला है। इनकी संख्या करीब सात सौ है। पेंशनरों का कहना है कि पीएल एकाउंट खुलने के बाद अनियमित पेंशन की समस्या खत्म हो गई थी। चालू वर्ष से फिर होने लगी। रिटायरमेंट के बाद पैसे की जरुरत अधिक पड़ती है। बीमारी घेर लेती है। पेंशन के अभाव में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कार्यरत मजदूरों को बीते सात महीने से वेतन नहीं मिला है। इनकी संख्या करीब 750 सौ है। परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि वेतन भुगतान को लेकर कई बार विवि प्रशासन से भी कह चुके हैं। पारिवारिक स्थिति बता चुके हैं। इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। विवि के मुताबिक चालू वर्ष में मजदूरों के वेतन मद में अब तक सरकार की कोई पैसा नहीं मिला है। इसकी वजह से भुगतान में देरी हो रही है। बीते दिनों राजभवन में बैठक के दौरान कुलाधिपति ने विभाग को पैसा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें