ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीचुटूपालू टोल प्लाजा पर अब रुकने की नहीं होगी जरूरत

चुटूपालू टोल प्लाजा पर अब रुकने की नहीं होगी जरूरत

रांची-रामगढ़ रोड में चुटूपालू टोल प्लाजा पर अब रुकने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए इस टोल प्लाजा पर फासटैग लांच किया है। खास तौर पर चिप के साथ बने इस...

चुटूपालू टोल प्लाजा पर अब रुकने की नहीं होगी जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 02 Sep 2017 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची-रामगढ़ रोड में चुटूपालू टोल प्लाजा पर अब रुकने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए इस टोल प्लाजा पर फासटैग लांच किया है। खास तौर पर चिप के साथ बने इस इलेक्ट्रॉनिक स्टीकर के वाहन पर लगाने से वहां रुककर नगद टोल भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।फासटैग लगे वाहनों के लिए चुटूपालू टोल प्लाजा पर अलग लेन होगा। ये वाहन बिना वहां रुके उस लेन के माध्यम से निकल जाएंगे। टोल प्लाजा में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाहनों के गुजरते ही पिछले टोल प्लाजा से यहां तक की राशि काट लेंगे। इससे वाहनों को वहां रुकने की जरूरत नहीं होगी। शुक्रवार को चुटूपालू टोल प्लाजा पर फासटैग लांच करने के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी आरपी सिंह और परियोजना निदेशक डीके गुप्ता भी मौजूद थे। चुटूपालू टोल प्लाजा पर फासटैग लांच करने के मौके पर दर्जनों वाहन चालकों ने अपने वाहनों के लिए फासटैग लिया। इनका कहना था कि इससे टोल प्लाजा पर उन्हें रुकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उनकी रफ्तार बढ़ जाएगी। कम समय में अधिक दूरी तय करने के कारण उन्हें एक से दूसरी जगह जाने में भी कम खर्च वहन करना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें