Ranchi News: ऊर्जोत्सव में छात्राओं ने दिखाई कला व कौशल की ऊर्जा

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: रांची के निर्मला कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘ऊर्जोत्सव-2026’ शुरू हुआ, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें छात्राओं के लिए कला, साहित्य, संगीत और प्रदर्शन से जुड़ी अंतरकक्षा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन पेंटिंग, वाद-विवाद, आशु भाषण, रंगोली और मिमिक्री प्रतियोगिताएं हुईं। महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता को मंच देना है।

Ranchi News: ऊर्जोत्सव में छात्राओं ने दिखाई कला व कौशल की ऊर्जा

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘ऊर्जोत्सव-2026’ की शुरुआत सोमवार को हुई। 14 अक्तूबर तक चलनेवाले महोत्सव में छात्राओं के लिए विभिन्न अंतरकक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्देश्य छात्राओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, कौशल, मेहनत और सृजनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उद्घाटन समारोह में प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, उप प्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा, डॉ देवयानी रॉय, डॉ एम्मा सेराफिम, डॉ आफरीनुल हक खान और छात्र प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। प्राचार्या डॉ. सिस्टर ज्योति ने कहा कि युवा महोत्सव छात्राओं के लिए अपनी ऊर्जा, क्षमता, कौशल, मेहनत और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।

कहा, प्रतियोगिताएं सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से छात्राएं अपनी क्षमताओं को निखारने, स्वयं को प्रस्तुत करने, चुनौतियों को स्वीकार करने और दूसरों से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव निर्मला कॉलेज के आदर्श वाक्य- एक हृदय, एक चित्त, को साकार करने का प्रयास है।महोत्सव के पहले दिन ऑन द स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद (हिंदी/अंग्रेजी), आशु भाषण ( हिंदी/अंग्रेजी), रंगोली, मिमिक्री प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन मंगलवार को- कोलाज पोस्टर निर्माण, सुगम संगीत भारतीय, समूह गीत भारतीय और पाश्चात्य समूह गीत प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम दिन बुधवार को मूकाभिनय, जनजातीय नृत्य, फोक ऑकेस्ट्रा, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: ऊर्जोत्सव में छात्राओं ने दिखाई कला व कौशल की ऊर्जा