नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
राहे गांव के अस्थायी हरि मंदिर में नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। महिलाओं ने कोकरो नदी से पवित्र जल लेकर गांव की परिक्रमा की और कीर्तन स्थल पर जल प्रवाहित किया। इस दौरान मेले का आयोजन भी किया गया है, जिसमें विभिन्न झूले लगाए गए हैं।

राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के राहे गांव स्थित अस्थायी हरि मंदिर में बुधवार सुबह से नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने कोकरो नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव की परिक्रमा की और कीर्तन स्थल पहुंचकर जल प्रवाहित किया। इसके बाद महाप्रभु के मंत्रोच्चारण के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। आयोजन के दौरान मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सोलह आना समिति के सहयोग से किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:राहे में आज से अखंड संकीर्तन प्रारंभ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


