ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकांके रेंडो पहुंची निधि खरे, प्रगतिशिल किसान सुखदेव उरांव के केले की खेती देखकर हुई प्रभावित

कांके रेंडो पहुंची निधि खरे, प्रगतिशिल किसान सुखदेव उरांव के केले की खेती देखकर हुई प्रभावित

भारत सरकार की उपभोक्ता मामले विभाग खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अपर सचिव निधि खरे शनिवार को कांके स्थित रेंडो करमटोली के प्रगतिशिल किसान...

कांके रेंडो पहुंची निधि खरे, प्रगतिशिल किसान सुखदेव उरांव के केले की खेती देखकर हुई प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 04 Jun 2023 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कांके प्रतिनिधि।

कांके स्थित रेन्डो करमटोली के प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव से शनिवार को निधि खरे मिली। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से ड्रिप इरीगेशन और प्लास्टिक म्लीचिंग विधि से केले की खेती का निरीक्षण किया और प्रभावित हुई। किसान सुखदेव उरांव के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा 2019 में कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों के दल के साथ उन्हें इजराइल भेजा गया था। इजराइल तकनीक अपनाकर 10 एकड़ भूमि पर केले की खेती शुरू की। उन्होंने कहा कि दूसरे की मजदूरी करने से अच्छा कृषि कार्य को स्वरोजगार के माध्यम से जीवन स्तर को बेहतर किया जा सकता है। वहीं झारखंड में सूक्ष्म सिंचाई से 90 प्रतिशत पानी की बचत होती है। इस दौरान अधिकारियों ने गांव के दर्जनों किसानों और ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, सीजीडब्ल्यूबी के वैज्ञानिक सुधांशु कुमार मोहंती, डीडीसी दिनेश यादव, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आर भारद्वाज, तकनीकी विशेषज्ञ मणिमला खलखो, बीडीओ शीलवंत भट्ट, बीटीएम बिंदू कुजूर, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो, मुखिया लक्ष्मी देवी सहित चुट्टू पंचायत के दर्जनों किसान मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें