New Year Celebrations in Ranchi Churches Special Mass and Midnight Prayers आज रात गिरजाघरों में होगी विशेष आराधना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNew Year Celebrations in Ranchi Churches Special Mass and Midnight Prayers

आज रात गिरजाघरों में होगी विशेष आराधना

रांची में ईसाई समुदाय नए साल का उत्सव क्रिसमस की तरह मनाएगा। 31 दिसंबर की रात को सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा और धर्मविधि होगी। रात 12 बजे नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। एक जनवरी को सुबह 6 बजे भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 09:21 PM
share Share
Follow Us on
आज रात गिरजाघरों में होगी विशेष आराधना

रांची, वरीय संवाददाता। क्रिसमस की तर्ज पर ही ईसाई समुदाय नया साल का उत्सव मनाएगा। इसको लेकर 31 दिसंबर की रात को सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा आराधना और धर्मविधि होगी। जैसे ही रात 12 बजेगा, सभी चर्च के घंटे बजने लगेंगे और नव वर्ष का स्वागत करेंगे। रात में भी सभी चर्च में आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। एक जनवरी 2025 की सुबह में भी नव वर्ष की प्राथना होगी। सभी चर्च में सुबह 6 बजे से धर्मविधि होगी। कब कहां होगी धर्म विधि

31 दिसंबर

सेंट मारिया महागिरजाघर में रात 10 बजे से मिस्सा होगी। इसमें फादर थियोडोर होंगे।

सेंट पॉल चर्च में रात 11.30 बजे से अर्धरात्रि प्रभुभोज आराधना होगी। इसमें उपदेशक जे भुइंया होंगे।

जीईएल चर्च मेन रोड में शाम चार बजे वर्ष के अंतिम दिन की प्राथना होगी। इसमें बिशप एसएस तिर्की होंगे। मध्य रात्रि 11 बजे आराधना होगी। इसमें रेवह जीएस केरकेट्टा होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।