
एक्वा वर्ल्ड में डीजे की धुन पर थिरके शहरवासी
रांची में नए साल के पहले दिन एक्वा वर्ल्ड में रिलायंस कार्निवल का आयोजन किया गया। युवा और परिवार देर रात तक डीजे ग्रुट के गानों पर थिरकते रहे। प्रतियोगिताओं में 'जोरू का गुलाम' सबसे आकर्षक रहा, जहां पतियों ने अपनी पत्नियों के जूते चमकाए। विजेताओं में रौनक, बबलू और विकास शामिल हैं।
रांची, संवाददाता। नए साल के पहले दिन राजधानी में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित रिलायंस कार्निवल में कोलकाता से आए डीजे ग्रुट के ट्रेंडिंग, रीमिक्स और पुराने गानों की धुनों पर युवा और परिवार देर रात तक थिरकते रहे। इससे पूर्व सुबह से ही पार्क के टिकट काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी। सैलानियों ने जहां एक ओर पिकनिक का लुत्फ उठाया, वहीं दूसरी ओर कार्निवल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत न्यू ईयर रेजोल्यूशन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें लोगों ने नए वर्ष के लिए अपने अनूठे संकल्प साझा किए।
इसके बाद पुरुषों के लिए पुशअप प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे ज्यादा रोमांच मिर्ची खाओ प्रतियोगिता में दिखा, जहां प्रतिभागी आंसू बहाते हुए तीखी मिर्च खाते नजर आए। इसके अलावा फैमिली कप पिरामिड शोडाउन और वन हैंड लॉलीपॉप मास्टर चैलेंज ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जोरू का गुलाम प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण कार्निवल का मुख्य आकर्षण 'जोरू का गुलाम' प्रतियोगिता रही। इस मजेदार आयोजन में हिस्सा लेने वाले पतियों को अपनी पत्नियों के जूते चमकाने थे। बैकग्राउंड में बज रहे 'जोरू का गुलाम' गाने के बीच प्रतिभागी पति रुमाल से जूते चमकाने की होड़ में लगे रहे, जिसे देखकर दर्शक लोटपोट हो गए। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर प्रतुल शाहदेव, डॉ. विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, वसीम आलम, राहुल शाहदेव, देव ज्योति नाहा, आनंद नायक, प्रदुमन, उदय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं के विजेता आयोजित प्रतियोगिताओं में रौनक (न्यू ईयर रेजोल्यूशन), बबलू (बॉयज पुशअप) और विकास व उनकी पत्नी काजल (जोरू का गुलाम) विजेता बने। वन हैंड लॉलीपॉप चैलेंज में कुसुम, मनीषा व पूजा और मिर्ची खाओ प्रतियोगिता में सुधा, सिंधु, पुष्पा, डेजी व मनीषा ने बाजी मारी। कार्निवल में आज के कार्यक्रम कार्निवल में शुक्रवार को किड्स फैशन परेड, मिस्ट्री बैग रेस, लाफ्टर शो, स्टैचू डांस, आ जा मेरी रिक्शा में बैठ जा और रैप बैटल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




