नए वर्ष में रेलवे से यात्रियों को मिलेगी नई सौगात

Dec 31, 2025 02:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

नए वर्ष में दक्षिण पूर्व रेलवे और रांची रेलमंडल को नई सौगात मिलेगी। इसमें पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस, नई रांची-लखनऊ ट्रेन, रांची-वाराणसी के समय में बदलाव, और रांची स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार शामिल है। इसके अलावा, 15 अमृतभारत स्टेशन में से 13 का कार्य भी पूरा होगा।

नए वर्ष में रेलवे से यात्रियों को मिलेगी नई सौगात

रांची, वरीय संवाददाता। नए वर्ष में दक्षिण पूर्व रेलवे और रांची रेलमंडल में नई सौगात मिलेगी और कई कार्य का शुभारंभ के साथ नई योजनाओं की शुरूआत होगी। इसमें देशभर में पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे को मिल सकती है। यह ट्रेन हावड़ा से दिल्ली रुट के लिए होगी। छह दिन नियमित रूप से चलेगी, इसमें 16 आधुनिक स्लीपर कोच होगा। साथ रांची-लखनऊ के लिए नई ट्रेन मिलने, रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, रांची-आनंदविहार एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार की संभावना, हटिया-सांकी पैसेंजर का विस्तार हजारीबाग टाउन तक होने की उम्मीद और राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन डालटनगंज होकर चलने का आसार है।

इसके अलावा रांची स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार प्रारंभ होगी। रांची स्टेशन का मुख्य स्टेशन भवन का निर्माण कार्य चालू होगा। बालसिरिंग में कोचिंग यार्ड का विस्तार होगा। सबसे महत्वपूर्ण मंडल रेलवे अंजर्गत 15 अमृतभारत स्टेशन में से 13 स्टेशन का कार्य पूरा होगा। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चाईबासा मेमू पैसेंजर के समय सारणी में बदलाव होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।