आईपीएस अधिकारियों के लिए नए वाहन की होगी खरीद

Nov 17, 2025 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पुलिस मुख्यालय ने खरीद के लिए शुरू की प्रक्रिया, अधिकांश पुराने वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा

आईपीएस अधिकारियों के लिए नए वाहन की होगी खरीद

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में आईपीएस अधिकारियों को उनके रैंक के अनुसार नए वाहन मिलेंगे। राज्य में आईपीएस अधिकारियों के द्वारा अधिकांश पुराने वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अब एसपी से लेकर डीजी रैंक के अफसरों के इस्तेमाल के लिए नए वाहन की खरीद की जाएगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किन्हें कौन-सी गाड़ियां जानकारी के मुताबिक, एसपी रैंक के अफसरों को स्कार्पियो, जबकि डीआईजी व आईजी रैंक के अफसरों को इनोवा गाड़ियां दी जाएंगी। वहीं एडीजी व डीजी रैंक के अफसरों के लिए सेडान मॉडल की कार की खरीद होगी।

जानकारी के मुताबिक, जिन गाड़ियों का इस्तेमाल वर्तमान में अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है, उनमें से 15 साल पुरानी गाड़ियों को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जिलों में भी थानेदार से लेकर गश्ती में आएंगे नए वाहन पुलिस मुख्यालय के अलावे जिलों में भी थानेदार से लेकर नीचे स्तर के पदाधिकारियों की गश्ती के लिए नए वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 जुलाई को कैबिनेट ने 1255 चार पहिया व 1697 दो पहिया वाहनों की खरीद को मंजूरी दी थी। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यालय ने अब इन वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की है। इन वाहनों की खरीद पर 146 करोड़ 79 लाख, 63 हजार 563 रुपये खर्च होने हैं। थानेदार व पुलिस की गश्ती के लिए बोलेरो वाहन की खरीद होगी। सभी थानेदार वर्तमान में 15-20 साल पुराने वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। जितने वाहन जिलावार मिलेंगे, उतने ही वाहनों को जिलवार कंडम घोषित करने की प्रक्रिया भी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।