Ranchi News: एक माह बाद कोंचो और ब्राह्मणडीह में लगा ट्रांसफॉर्मर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: सिल्ली के कोंचो एवं ब्राह्मणडीह गांव में बिजली संकट का समाधान हो गया है। नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के साथ, ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे पहले, खराब ट्रांसफार्मर के कारण गांव में बिजली नहीं थी, जिससे पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

Ranchi News: एक माह बाद कोंचो और ब्राह्मणडीह में लगा ट्रांसफॉर्मर

Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंचो एवं ब्राह्मणडीह गांव में लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या गुरुवार को दूर हो गई। कोंचो में 100 केवीए एवं ब्राह्मणडीह में 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक एवं उप प्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है।

ट्रांसफॉर्मर चालू होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सुदेश महतो के प्रति आभार जताया। इस मौके पर हरे कृष्ण कोइरी, बिनोद महतो, सपन महतो, प्रेमनाथ महतो, सत्यनारायण महतो, रथु महतो, रोहित महतो, बासु महतो, मुकेश महतो, पिंटू महतो, नितीश महतो, बुधराम महतो, विक्की, बुद्धदेव महतो एवं धीरेंद्र नाथ महतो, अजय कुशवाहा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: एक माह बाद कोंचो और ब्राह्मणडीह में लगा ट्रांसफॉर्मर