सांसद पहल से सिल्ली में नया ट्रांसफॉर्मर लगा, लोगों को राहत
सिल्ली स्टेडियम के पास सांसद संजय सेठ की पहल पर 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। स्थानीय लोगों को पिछले 20 दिनों से लो वोल्टेज और फेज समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सांसद के हस्तक्षेप से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम के समीप सांसद संजय सेठ की पहल पर 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी महतो, मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक व सुधीर साहु ने इसका उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लो वोल्टेज व फेज समस्या से लोग परेशान थे। ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह खराब हो चुका था। सांसद के हस्तक्षेप के बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद साय, सुभाष महतो, लखन नायक, कृष्णा रविदास, भेंगराज प्रसाद, पिंटू चौधरी, जिमुआनंद चौधरी, आर्यन चौधरी, पवन गुप्ता, राजा सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


