Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNew Police Station Chief Appointed in Rania to Strengthen Law and Order
अमन-चैन और शांति बनाए रखना होगी प्राथमिकता : कुभंकार

अमन-चैन और शांति बनाए रखना होगी प्राथमिकता : कुभंकार

संक्षेप:

जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी प्रवीण टोप्पो ने चार थाना प्रभारियों का तबादला किया है। रनिया थाना के नए थाना प्रभारी पुअनि श्यामल कुभंकार नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और लोगों का विश्वास कायम रखना होगा।

Dec 12, 2025 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रनिया, प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी प्रवीण टोप्पो ने चार थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में रनिया थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पुअनि श्यामल कुभंकार की नियुक्ति की गई है। वे इससे पहले तपकरा थाना में पदस्थापित थे। शुक्रवार को उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल से पदभार ग्रहण किया। वहीं, विकास कुमार जायसवाल को मारंगहादा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी श्यामल कुभंकार ने कहा कि रनिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और लोगों का विश्वास कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पब्लिक-पुलिसिंग पर रहेगा विशेष ध्यान: कुभंकार ने बताया कि पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस और आम जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं रहने दी जाएगी। वे हमेशा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत होने पर लोग बिना संकोच थाना आकर अपनी बात रख सकते हैं। इस दौरान थाना परिसर में पदभार ग्रहण का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और पुलिसकर्मियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया।