नगड़ी में आधुनिक थाना भवन का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

पुलिसकर्मियों को मिली बेहतर सुविधाएं नए भवन में हाजत व आवास की व्यवस्था पुरानी समस्याओं

नगड़ी में आधुनिक थाना भवन का उद्घाटन

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। बहुप्रतीक्षित नगड़ी के लोगों और पुलिसकर्मियों को नया थाना भवन मिल गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए भवन में कामकाज शुरू हुआ। बुधवार को नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नए आधुनिक थाना भवन में पूजा-पाठ कर कार्यारंभ किया। नए भवन के निचले हिस्से में थाना प्रभारी कक्ष के साथ महिला और पुरुष हाजत बनाए गए हैं, जबकि प्रथम मंजिल में जवानों और अधिकारियों के रहने के लिए कमरे तैयार किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने भवन में बरसात के दौरान छत से पानी टपकने से कार्य करने में काफी परेशानी होती थी और जवानों के रहने व शौचालय की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी।

नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे अब कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा। उद्घाटन के मौके पर आसपास के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।