सं....नरकोपी थाना के नए प्रभारी बने शैलेन्द्र टुडू

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

शैलेन्द्र टुडू बने नरकोपी के नए थाना प्रभारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना होगी पहली प्राथमिकता बेड़ो,

सं....नरकोपी थाना के नए प्रभारी बने शैलेन्द्र टुडू

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नरकोपी में शनिवार को शैलेन्द्र टुडू ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे राहे थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। नए थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।