ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकेंद्रीय सरना समिति के नए पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

केंद्रीय सरना समिति के नए पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

हेहल बगीचा टोली से संचालित केंद्रीय सरना समिति का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हरमू स्थित देशावली सरना स्थल में हुई आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने की। इस दौरान नवगठित समिति कके अध्यक्ष नारायण...

केंद्रीय सरना समिति के नए पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 18 Mar 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

हेहल बगीचा टोली से संचालित केंद्रीय सरना समिति का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हरमू स्थित देशावली सरना स्थल में हुई आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने की। इस दौरान नवगठित समिति कके अध्यक्ष नारायण उरांव, महासचिव अजीत भुटकुमार, कोषाध्यक्ष संदीप तिर्की को अपने कार्यकाल 2020-2023 के लिए शपथ ग्रहण के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र का वितरण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष गीताश्री उरांव के हाथों से की गई। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों को मां सरना, धर्मेस बाबा व सिंगबोंगा की शपथ लेकर स्व. कार्तिक उरांव के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंच संचालन रवि तिग्गा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ बिरसा ने किया। मौके पर कुंदरसी मुंडा, प्यारी उरांव, मोनू कच्छप, सुनिता मुंडा, अदम्य केरकेट्टा, सुधीर उरांव, मनीषा गाड़ी, हेमंत गाड़ी सहित कई शामिल थे।

समाज से बड़ा नही हो सकता है कोई व्यक्ति

गीताश्री उरांव ने कहा कि समाज सर्वोपरि होता है। कोई भी व्यक्ति समाज से बड़ा नही हो सकता है। इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता अपने अहम को त्यागकर सिर्फ और सिर्फ समाज के हित में कार्य करे।

नए सदस्यों का हुआ मनोनयन

नवगठित समिति की मजबूती प्रदान के लिए नए पदाधिकारियों व सदस्यों का मनोनयन किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष चम्पा कुजूर, उपाध्यक्ष सुशीला कच्छप, शंकर बेदिया, अनिल तिग्गा, राजू मुंडा, बंधना टोप्पो, अरविंद गाड़ी, राम बांडो, सुरेश मुंडा, संयुक्त सचिव सोनू मुंडा, पंकज टोप्पो, सचिव सोनू खलखो, राजेश लिंडा, राम बांडो, नान्हें कच्छप, सुनिता भगत, रामकुमार मुंडा, कमल कशोर लकड़ा शामिल है। इसके अलावा सांस्कृतिक सचिव पद में सुखराम पहान, कार्यालय सचिव दीपक तिग्गा, संगठन सचिव अनिल भगत, सह सचिव विजय मुंडा, संतोष मिंज, भीम उरांव, चिंता मुंडा, कोमल लिंडा, राजेश उरांव, करमू पहान, अमृता तिर्की शामिल है। जबकि संरक्षक मंडली माधो कच्छप, विद्यासागर केरकेट्टा, बंधन तिग्गा, विरेंद्र भगत, डॉ अरुण उरांव, डॉ बिरसा उरांव को शामिल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें