नगड़ी में नए थाना भवन का उद्घाटन कल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

नगड़ी थाना का नया और आधुनिक भवन तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। एक माह पहले इसका ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया था। नया भवन पुराने जर्जर भवन से एक किलोमीटर दूर प्रखंड कार्यालय परिसर में है, जिसमें महिला-पुरुष हाजत और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नगड़ी में नए थाना भवन का उद्घाटन कल

पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना का नया और आधुनिक भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। एक माह पूर्व इसका ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। नया भवन प्रखंड कार्यालय परिसर में पुराने थाने से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर बनाया गया है। पुराना थाना भवन जर्जर हो चुका था, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। नए भवन में महिला-पुरुष हाजत, शौचालय सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।