डॉ रवींद्र भक्त पशुपतिनाथ मंदिर मैनेजमेंट सोसायटी के अध्यक्ष बने

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर के प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए नई समिति बनाई गई है। प्रोफेसर डॉ. रबीन्द्र भक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सात सदस्य शामिल हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और सचिव भी शामिल हैं। पूर्व समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

डॉ रवींद्र भक्त पशुपतिनाथ मंदिर मैनेजमेंट सोसायटी के अध्यक्ष बने

रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित 6-7 दशक प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर के सुचारू प्रबंधन के लिए नई समिति गठित की गई है। रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पशु पोषण विभाग के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर डॉ रबीन्द्र भक्त को सात सदस्यीय मंदिर मैनेजमेंट सोसायटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ भक्त रामाश्रम सत्संग और बदलाव फाउंडेशन से सक्रियता से जुड़े हुए हैं। पंकज वत्सल को सचिव, जबकि वानिकी संकाय के डॉ आशीष चक्रवर्ती, रांची कृषि महाविद्यालय के डॉ अरविंद सिंह व डॉ सुशील पांडेय तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ शैलेंद्र रजक को सदस्य बनाया गया है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक नियंत्रक सोसाइटी के पदेन कोषाध्यक्ष होंगे।

डॉ रामदेव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।