कांके में नया मुखिया संघ का किया गया गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

कांके उत्तरी पंचायत में सभी मुखिया की बैठक हुई जिसमें कांके प्रखंड मुखिया संघ को भंग कर नया संघ बनाया गया। गुरुचरण मुंडा को अध्यक्ष, मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष, रजनी देवी को सचिव, लक्ष्मी देवी को उपसचिव...

कांके में नया मुखिया संघ का किया गया गठन

कांके, प्रतिनिधि। कांके उत्तरी पंचायत में कांके प्रखंड के सभी मुखिया की झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कांके प्रखंड मुखिया संघ को भंग कर नया कांके प्रखंड मुखिया संघ बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चंदवे पंचायत के मुखिया गुरुचरण मुंडा को अध्यक्ष, पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष, हुंदूर पंचायत की मुखिया रजनी देवी को सचिव, चुटू पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी को उपसचिव, ईचापिड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मुखिया की कांके सीओ और बीडीओ के साथ बैठक सुनिश्चित की जाएगी।

नवनिर्वाचित कांके प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है इसे दूर करना हम सभी का लक्ष्य है। बैठक का समापन कांके उत्तरी पंचायत की मुखिया अनुराधा चौरिया ने की। बैठक में मुखिया रामलखन मुंडा, लाला महली, उज्ज्वल पाहन, साधो उरांव, सुमित सुरीन, अनीता मुंडा, संगीता भंवरा, पूजा किस्पोटा, आरती उरांव, नीलू पाहन, फूलमनी नाग, सुधा पाहन आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।