दरभंगा और रांची के बीच जल्द शुरू होगी विमान सेवा
दरभंगा और रांची के बीच नई विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इंडिगो एयरलाइंस इस सेवा के लिए तैयारी कर रहा है, जिससे यात्री एक ही दिन में दोनों शहरों की यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल, यह विमान कोलकाता के...

रांची, वरीय संवाददाता। दरभंगा से रांची के बीच जल्द ही नई विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इंडिगो के इस विमान से दोनों जगह के लोग एक ही दिन में दोनों शहरों की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस तैयारी में जुट गया है। फिलहाल इस विमान को कोलकाता होकर रांची से दरभंगा के बीच चलाने की योजना है। बता दें कि हाल ही में इसी तरह की विमान सेवा पूर्णिया व रांची के बीच शुरू की गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार यात्री उपलब्धता के आधार पर ही विमानों को आरंभ किया जाता है। इस लिहाज से कोलकाता बड़ा शहर हैं, जहां दरभंगा और रांची के लोग रहते हैं।
इससे कोलकाता में यात्री अधिक उपलब्ध होंगे और नए विमान के साथ शहरों की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। व्यावसायिक रूप से इसमें सफलता मिली तो रांची से दरभंगा के बीच सीधी फ्लाइट उड़ सकती है। रांची के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि यदि कोई नई सेवा शुरू होती है तो अथॉरिटी के पास सभी उड़ान से संबंधित जानकारी आ जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




