प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति की नई टीम घोषित, अरविंद शर्मा बने अध्यक्ष

Dec 22, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति की आमसभा में नए सत्र के लिए पदधारियों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष अरविंद शर्मा और अन्य सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षकों ने परिणाम की घोषणा की, जिसके बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदधारियों का स्वागत किया।

प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति की नई टीम घोषित, अरविंद शर्मा बने अध्यक्ष

रांची, प्रमुख संवाददाता। प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति, रांची जिला कमेटी की सोमवार को हुई आमसभा में नए सत्र के लिए कमेटी का गठन कर पदधारियों का चुनाव हुआ। नए सत्र के लिए बनी कमेटी में अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा, उप कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत शर्मा, विनय राणा, रवींद्र शर्मा, उपाध्यक्ष निरंजन राणा, करण शर्मा, गोविन्द राणा, महासचिव नंदू शर्मा, सचिव बृजकिशोर राणा, उप सचिव कृष्णा राणा, संजय शर्मा,धर्मेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष हरि किशोर शर्मा, सह कोषाध्यक्ष गुड्डू शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह मीडिया प्रभारी उपेंद्र शर्मा शामिल हैं। कमेटी में अवधेश शर्मा को मुख्य सलाहकार, शशिभूषण शर्मा को संरक्षक एवं अजीत शर्मा को उप संरक्षक बनाया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक डॉ एसके शर्मा, ओपी शर्मा, अनिल शर्मा, कैलाश शर्मा, लखन शर्मा, संजय राणा, नीलम शर्मा द्वारा परिणाम की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदधारियों का माला पहना कर स्वागत किया। आम सभा सह चुनाव में शिव किशोर शर्मा, अशोक शर्मा, शंकर राणा, जितेन्द्र शर्मा, निर्मला राणा व अन्य की भागीदारी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;