
कोकर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बनें चंचल, दीपक महासचिव
रांची में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में नए सत्र के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया। चंचल चटर्जी अध्यक्ष बने, जबकि दीपक राय महासचिव चुने गए। अन्य पदों पर नीरज शर्मा, कौशल गांधी, और अंशु रजक शामिल...
रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर दुर्गा पूजा कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में नए सत्र के लिए समिति का गठन कर पदधारियों का चुनाव किया गया। नए सत्र के लिए बनी कमेटी में चंचल चटर्जी अध्यक्ष, दीपक राय प्रधान महासचिव, वरीय कार्यकारी अध्यक्ष नीरज शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौशल गांधी, विक्की सिंह, चंदन राय व कुणाल, महासचिव अंशु रजक, रोहित रंजन, विपीन कुमार, विजय कुमार, नीरज गुप्ता, रंजीत शर्मा, गोवर्धन प्रसाद, मनीष यादव, शुभम तिवारी, उत्कर्ष सिंह, रोहित कुमार व यश वर्मा चुने गए। मुख्य संरक्षक राजेश जायसवाल, पीएन सिंह, अलोक मित्रा, संजीव विजयवर्गीय, उमेश राय, ज्योतिर्मय बसाक, संरक्षक प्रमोद सिंघानिया, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रकार चक्रवर्ती, दीपक मित्रा, बीरेंद्र प्रसाद, उत्तम दूबे, सुशील केसरी, सुशील मोहता, अशोक सिंह, यूपी चटर्जी, गौतम चटर्जी, प्रिय रंजन सहाय, राम प्रसाद वर्मा, कमलेश शर्मा, अजय अग्रवाल, अर्जुन गिरी, सुभाष महतो, प्रेम राणा, अनिल अग्रवाल, अजय वर्मन, कुंदन ठाकुर, विकास विजयवर्गीय, कन्हैया झा बनाए गए।

उपाध्यक्ष शुभम सिंह, विपीन सिंह, एके महतो, अंकित वर्मन, लड्डू, हर्ष, पवन व सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष शानू सरकार व संगठन मंत्री केके वर्मा चुने गए। पूजा पंडाल कमेटी में दूधनाथ सिंह, राजेश वर्मा, वसंत कर्मकार, वशिष्ठ सिंह, गोपाल सिंह, कृष्णा रजक, गोपाल दत्त, राजू यादव शामिल किए गए। प्रसाद वितरण प्रभारी अमित सिंह, बिट्टू सिंह, गुड्डू सोनी, सनमून चटर्जी, सरगम चटर्जी, पूजा प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, राजू झा, मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, मनोरंजन सिंह, धीरज सिंह, दिलीप सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह व पिंटू प्रसाद चुने गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




