शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय में नया सत्र शुरू
Nov 06, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के राजकीय शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके में बीएड (सत्र 2025-27) के नए छात्रों का सत्र शुरू हुआ। छात्रों को पाठ्यक्रम, छात्रावास और परीक्षा की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. रमन कुमार झा ने धैर्य और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कई शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए।

रांची। राजकीय शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके में बीएड (सत्र 2025-27) के नए छात्रों का सत्र गुरुवार को शुरू हुआ। छात्रों को पाठ्यक्रम, छात्रावास एवं परीक्षा की जानकारी दी गई। पूरे सत्र के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमन कुमार झा ने छात्र जीवन में धैर्य और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। धनंजय तिवारी, डॉ. चंद्रमाधव सिंह, डॉ. समीर कुमार, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. मजहरूल हक, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


