ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसमाज की अच्छाइयों को भी प्रस्तुत करने की जरूरत: डॉ मुंडा

समाज की अच्छाइयों को भी प्रस्तुत करने की जरूरत: डॉ मुंडा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), में मंगलवार को तिलका मांझी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में...

समाज की अच्छाइयों को भी प्रस्तुत करने की जरूरत: डॉ मुंडा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 12 Feb 2020 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), में मंगलवार को तिलका मांझी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वास्तव में हम अपने अस्तित्व, भाषा, साहित्य और संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें अपने शहीदों के बारे में गहराई से जानने की जरूरत है। उन्होंने इतिहास लेखन पर जोर देते हुए कहा कि समाज में कई अच्छाइयां हैं, उनको सबके सामने प्रस्तुत करने की जरूरत है।

मुख्य वक्ता ओड़िशा से आए समाजसेवी सोमाय टुडू ने कहा कि भारत में स्वर्ण युग था, लेकिन जब अंग्रेज आए, तो यहां लोगों का जीवन बदलने लगा। अंग्रेज उनका शोषण करने लगे। ऐसे ही समय में 11 फरवरी 1750 में तिलका मांझी का जन्म हुआ। वह अस्त्र-शस्त्र में निपुण थे। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। रजिस्ट्रार डॉ एनडी गोस्वामी ने कहा कि जितने भी आंदोलन हुए वे किसी न किसी शोषण के विरुद्ध थे। प्रॉक्टर दिनेश तिर्की ने कहा कि हमारे पास जो ज्ञान है, उसे अगली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल ठाकुर, डॉ जिंदर सिंह मुंडा, प्रो रामदास उरांव, डॉ विनोद कुमार, डुमनी माय मुर्मू समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें