अनगड़ा में खड़ी कार पर चढ़ा मिक्सचर वाहन, 90 सेकेंड के फासले ने बचाई तीन जिंदगियां

Feb 13, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

अनगड़ा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन युवकों ने कार से उतरने के 90 सेकंड बाद तेज रफ्तार मिक्सचर मशीन ने उनकी खड़ी कार पर चढ़कर पलट गई। गाड़ी पूरी तरह चूर-चूर हो गई, लेकिन युवकों की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनगड़ा में खड़ी कार पर चढ़ा मिक्सचर वाहन, 90 सेकेंड के फासले ने बचाई तीन जिंदगियां

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद पथ पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महज 90 सेकेंड पहले कार से उतर जाने के कारण तीन युवकों की जान बच गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे नारायण सोसो के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मिक्सचर मशीन (मिलर) लगा वाहन खड़ी कार पर चढ़ने के बाद आगे जाकर पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो निवासी अरविंद लोहरा अपने दो मित्र कांके निवासी पप्पू चौहान और नारायण सोसो निवासी केशव लोहरा के साथ नई स्विफ्ट डिजायर कार से सोसो से अनगड़ा की ओर जा रहे थे।

नारायण सोसो पहुंचने पर उन्होंने सड़क के बांयी ओर कार खड़ी की और दाहिनी ओर स्थित केशव के घर चले गए। कार पर चढ़ा मिक्सचर मशीन लगा वाहन इधर, लगभग 90 सेकेंड बाद विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार मिक्सचर वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खड़ी कार पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चूर-चूर हो गई। कार की स्थिति देखकर लगता है उसमें कोई सवार होता तो बचना असंभव था। गाड़ी में एक युवक का मोबाइल छूट गया था जिसे निकालने के लिए जगह नहीं थी। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छह माह पहले खरीदी थी कार कार मालिक अरविंद करमाली ने बताया कि छह माह पहले ही नई कार खरीदी थी। लोन राशि की महज चार किस्त जमा की थी। अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें, लेकिन सुकून है कि वाहन या उसके आसपास भी नहीं रहने से मेरी और दोनों दोस्त की जान बच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।