सेंट जेवियर्स कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज में एनसीसी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। कर्नल अजय सिंह शेखावत ने अपने अनुभव साझा किए, जो अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों से जुड़े थे। कार्यक्रम में 120 एनसीसी कैडेटों और 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में सैन्य रणनीति पर चर्चा हुई।

सेंट जेवियर्स कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान

रांची, विशेष संवाददाता। सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की मदद से मंगलवार को कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कर्नल अजय सिंह शेखावत (सीओ जेएके एलआई) ने अपने अनुभवों को अनुशासन, साहस व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य जैसे मूल्यों से जोड़ा। मौके पर प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने सैन्य रणनीति और एक सैनिक के जीवन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में 120 एनसीसी कैडेटों और 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर लेफ्टिनेंट शिवम मिश्रा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एएनओ कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव आदि भी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।