संत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने लगाए पौधे
संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी इकाई ने आईक्यूएसी की मदद से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया।

रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी इकाई ने आईक्यूएसी की मदद से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनका उत्साहवर्द्धन करने के लिए सूबेदार मेजर कृष्ण देव और अन्य पीआई स्टाफ सहित कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव मौजूद थीं। उन्होंने प्रकृति से पुनः जुड़ने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि पौधरोपण जैसा सरल कार्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली हो सकता है। उन्होंने बताया कि वनीकरण जलवायु परिवर्तन से निपटने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अभियान में शामिल 40 एनसीसी कैडेटों ने जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए फलदार, पुष्पीय व औषधीय पौधों सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इन पौधों का रोपण पारिस्थितिक संतुलन को सुदृढ़ करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


