संत जेवियर्स कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण कैंप शुरू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, झारखंड एनसीसी बटालियन ने संत जेवियर्स कॉलेज में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। कैंप का उद्देश्य कैडेटों को व्यापक प्रशिक्षण देना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है। शिविर में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित होंगे।

संत जेवियर्स कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण कैंप शुरू

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एनसीसी बटालियन द्वारा संत जेवियर्स कॉलेज में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कैंप की शुरुआत बुधवार को हुई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कैंप संतालित किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है। शिविर के दौरान कैडेटों को एनसीसी से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से पैदल ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण एवं फायरिंग, मानचित्र पठन तथा बाधा दौड़ आदि शामिल होंगे। शिविर में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।

कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि यह शिविर कैडेटों को नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा तथा उन्हें राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।