Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNazia Parveen Files FIR Against In-laws for Harassment and Attempted Suicide
ससुरालवालों पर घर से निकालने का दबाव और छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

ससुरालवालों पर घर से निकालने का दबाव और छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

संक्षेप: नामकुम की नाजिया परवीन ने अपनी ननद और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाजिया का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे और छेड़खानी कर रहे थे। उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन उसके पति ने उसे बचा लिया।

Mon, 10 Nov 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

नामकुम, संवाददाता। मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 20 आयशानगर निवासी नाजिया परवीन ने अपनी ननद सोनी परवीन, भैसुर मारूफ, मो मंजूर, ससुर मो इजहार और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए आवेदन में नाजिया ने बताया कि उसकी ननद सोनी परवीन मायके में रहती है और अपने माता-पिता को बहकाकर अपने दो भाइयों मो मारूफ और मो मंजूर को बुलाकर नाजिया से छेड़खानी कराती है, जिससे नाजिया घर छोड़कर चली जाए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने पति आरिफ को बताया तो उसने परिजनों से इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उससे मारपीट की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद उसने मौलाना आजाद कॉलोनी की कमेटी में मामले को रखा तो कमेटी वालों ने उन्हें समझाया परंतु वे नहीं माने। पीड़िता ने बताया है कि उनकी प्रताड़ना के बाद उसने घर में ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी, परंतु पति मो आरिफ ने उसे बचा लिया। पुलिस ने उसके आवेदन पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि नाजिया ने ससुरालवालों पर घर छोड़ने का दबाव बनाने और छेड़खानी करने का आवेदन दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।