ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनक्सल अभियान पर लगा ब्रेक, स्पेशल ब्रांच, जगुआर, जैप के पुलिसकर्मियों में संक्रमण बढ़ा

नक्सल अभियान पर लगा ब्रेक, स्पेशल ब्रांच, जगुआर, जैप के पुलिसकर्मियों में संक्रमण बढ़ा

झारखंड में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर ब्रेक लग गया है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद माओवाद प्रभाव वाले जिलों में कोई बड़ा अभियान नहीं चल रहा...

नक्सल अभियान पर लगा ब्रेक, स्पेशल ब्रांच, जगुआर, जैप के पुलिसकर्मियों में संक्रमण बढ़ा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 28 Apr 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। मुख्य संवाददाता

झारखंड में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर ब्रेक लग गया है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद माओवाद प्रभाव वाले जिलों में कोई बड़ा अभियान नहीं चल रहा है। सिर्फ स्थानीय स्तर पर पुलिस माओवादियों के गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राज्य पुलिस मुख्यालय व स्पेशल ब्रांच में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण भी माओवादियों के खिलाफ अभियान की रणनीति नहीं बन पा रही है। स्पेशल ब्रांच में नक्सल अभियान और एसआईबी (स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो) की प्रभारी एसपी शिवानी तिवारी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। नक्सल शाखा में सूचना तंत्र जुटाने के लिए काम करने वाले कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित हैं, ऐसे में माओवादियों के खिलाफ अभियान पर रणनीतिक काम नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, डीजीपी नीरज सिन्हा स्वयं भी संक्रमित हैं, ऐसे में माओवादियों के खिलाफ बड़े अभियान पर काम नहीं हो पा रहा है।

सीआरपीएफ व कोबरा भी बैकफुट पर

राज्य पुलिस के अधिकारियों की मानें तो हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में हुई माओवादी वारदात के बाद राज्य में भी सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन बैकफुट पर हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण भी अर्धसैनिक बल अभियान को लेकर बहुत अधिक सक्रिय नहीं हैं।

माओवादी कर रहे खुद को मजबूत:

साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के बाद से झारखंड में माओवादी संगठन ने खुद को मजबूत किया है। कैडर की कमी से जुझ रहे माओवादियों को नए कैडर मिले हैं। वहीं हथियार को लेकर कमी झेल रहे माओवादी संगठन के पास अब पर्याप्त हथियार भी हैं। झारखंड के भाकपा माओवादियों ने बीते एक साल में जन मिलिशिया को काफी मजबूत किया है। छतीसगढ़ के उग्रवादियों के सहयोग से कोल्हान व बूढ़ापहाड़ के इलाके में भाकपा माओवादी संगठन को कई नई तकनीकें हासिल हुई हैं, इसका खामियाजा भी पुलिस बलों को उठाना पड़ा है। पुलिस अभियान पर ब्रेक लगने से माओवादियों को अंदरूनी तौर पर मजबूत होने में मदद मिल रही है। हाल के दिनों में माओवादियों ने सीधी मुठभेड़ के बजाय छद्म तरीके से सुरक्षाबलों को आईइडी लगाकर शिकार बनाया है।

नक्सल इलाके में जाकर एसपी ने लिया जायजा:

मंगलवार को चाईबासा एसयपी अजय लिंडा ने नक्सल प्रभाव वाले लांजी पहाड़ के तराई वाले इलाकों दड़कदा, झरझरा, हरजोड़ा, होयोहातू, चिटपल, पदमपुर का दौरा किया। नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में एसपी ने ग्रामीणों से संवाद किया। गौरतलब है कि हाल के दिनों में लांजी इलाके में पुलिस बलों पर हमला हुआ था, साथ ही झरझरा में भी सड़क निर्माण में लगी कंपनी की गाड़ियों जला दी गई थी। एसपी के साथ सीआरपीएफ 60 बटालियन के आनंद जेराई, जुल्फीकार अली, एसडीपीओ सुधीर कुमार भी मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े
अगला लेख पढ़ें