Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNavy Chief Admiral Dinesh K Tripathi Inspires Youth for Developed India 2047 at Ranchi Event
असफलता से न डरें, ‘प्लान-बी’ के साथ आगे बढ़ें: एडमिरल

असफलता से न डरें, ‘प्लान-बी’ के साथ आगे बढ़ें: एडमिरल

संक्षेप:

रांची में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने युवाओं को सफलता का मंत्र बताया। उन्होंने 'एबीसीडी' सूत्र साझा किया, जिसमें एटीट्यूड, आत्मविश्वास, प्रतिबद्धता और अनुशासन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए वर्दी पहनना जरूरी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने रांची के 50 छात्रों को संसद भवन का दौरा कराने की घोषणा की।

Jan 23, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शुक्रवार को रांची प्रवास के दौरान युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए ‘विकसित भारत एट-2047’ के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। टेंडर हार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया और उनके भविष्य की चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए नौसेना प्रमुख ने सफलता के लिए ‘एबीसीडी’ का सूत्र साझा किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि ‘ए’ से एटीट्यूड (स्वाभिमान), ‘बी’ से बिलीव इन योरसेल्फ (आत्मविश्वास), ‘सी’ से कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) और ‘डी’ से डिसिप्लिन (अनुशासन) ही वह मार्ग है जो किसी भी व्यक्ति को शिखर तक ले जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवाओं को हमेशा एक ‘प्लान-बी’ तैयार रखना चाहिए। यदि आप पूरी शिद्दत के बाद भी किसी कार्य में सफल नहीं होते, तो यह मान लें कि आपके लिए कोई बेहतर विकल्प मौजूद है। बेहतर इंसान बनना भी देशसेवा छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही कि देश की सेवा के लिए केवल वर्दी पहनना अनिवार्य नहीं है। एक बेहतर इंसान बनकर और भटके हुए व्यक्ति को सही राह दिखाकर भी राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। रांची के छात्र देखेंगे संसद भवन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घोषणा की कि वे रांची के 50 छात्रों को नई दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण कराएंगे, ताकि युवा देश की कार्य-संस्कृति को करीब से समझ सकें। टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने भी राष्ट्र निर्माण में स्कूली शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार रखे। सांस्कृतिक वैभव का सम्मान युवा संवाद की शुरुआत झारखंड के पारंपरिक नागपुरी और राजस्थानी लोक नृत्यों के साथ हुई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर नौसेना प्रमुख और रक्षा राज्य मंत्री ने अपनी सीट से उठकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहवर्धन किया।