ई फार्मेसी और डीप डिस्काउंट के खिलाफ 20 मई को बंद रहेंगी राज्यभर की दवा दुकानें

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता शामिल होंगे। अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की नीति छोटे व्यवसायियों के लिए खतरा बनी हुई है।

ई फार्मेसी और डीप डिस्काउंट के खिलाफ 20 मई को बंद रहेंगी राज्यभर की दवा दुकानें

रांची, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता इस बंद में शामिल होंगे। रांची में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति से छोटे दवा व्यवसायियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इससे एक ही प्रिस्क्रिप्शन का कई बार इस्तेमाल हो रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की बिक्री बढ़ रही है, जिससे एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस जैसे गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं。

डीप डिस्काउंट से छोटे दुकानदारों पर असर

एसोसिएशन का कहना है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही है। इससे ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि आवश्यक दवाओं के मार्जिन सरकार द्वारा तय होने के बावजूद अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा की जा रही है। महासचिव सुभाषचंद मंडल ने कहा कि कोविड के दौरान जारी अधिसूचना अस्थायी व्यवस्था थी, लेकिन इसे अब तक जारी रखा गया है। इससे औषधि नियमों के कड़े प्रावधान कमजोर हो रहे हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

केमिस्ट संघ ने कब राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है?
केमिस्ट संघ ने 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।