अपनी पहचान पर गर्व करें युवा: मधु मंसूरी
रांची में बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में 'जड़ों से नवजागरण' कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य जनजातीय विरासत को जागरूक करना और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल उद्यमिता के साथ एकीकृत करना है। उद्घाटन में पद्मश्री मधु मंसूरी ने युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया।

रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘जड़ों से नवजागरण: झारखंड में जनजातीय विरासत, नवाचार और डिजिटल उद्यमिता’ की शुरुआत हुई। उद्देश्य जनजातीय समृद्ध विरासत के प्रति जागरुकता बढ़ाना और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक व डिजिटल उद्यमिता के साथ एकीकृत करना है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ अकरम उपस्थित थे। मधु मंसूरी हंसमुख ने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थानीय परंपराओं की समृद्धि को समझना अनिवार्य है। उन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत ‘झारखंड कर कोरा’ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अपनी पहचान पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, निदेशक आसिफ अकरम ने जनजातीय सांस्कृतिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगमकार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सोहराय कला, मुखौटा निर्माण और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी पारंपरिक विधाओं को करीब से समझने का अवसर मिला। जनजातीय कलाकारों के मार्गदर्शन में आयोजित इन सत्रों में प्राकृतिक मिट्टी तैयार करने और जनजातीय भोजन परंपराओं पर भी गहन चर्चा हुई। प्लेनरी सत्र में डॉ. मनीषा उरांव ने महुआ और दुरैंता जैसे पारंपरिक खाद्यों के औषधीय व आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में डॉ. सोमनाथ बी. सामंतराय बसु मलिक ने बताया कि डिजिटल टूल्स किस तरह जनजातीय ज्ञान को संरक्षित करने और शोध को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं।कलाकारों ने नृत्य की दी शानदार प्रस्तुतिकार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने पारंपरिक झूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय झा, डॉ. निशिकांत दुबे, डॉ. मृणाल पाठक सहित शोधकर्ता और कलाकार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


