महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में मंत्री नेहा तिर्की आमंत्रित
Dec 01, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के प्रमुख संवाददाता के अनुसार, लोक सेवा समिति के अध्यक्ष नौशाद अहमद ने मंत्री नेहा तिर्की को राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने 'युवा एवं राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने' विषय पर स्मारिका और कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

रांची, प्रमुख संवाददाता। लोक सेवा समिति द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मेलन सह परिचर्चा में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नौशाद अहमद ने सोमवार को मंत्री नेहा तिर्की को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। आमंत्रण के दौरान, नौशाद अहमद ने मंत्री को 'युवा एवं राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने' विषय पर आधारित एक स्मारिका और एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परिचर्चा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायता मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


