सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नेशनल वेल्डिंग लीग शुरू

Mar 06, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के लिए नेशनल वेल्डिंग लीग की शुरुआत 6 मार्च को हुई। उद्घाटन वर्ल्ड स्किल सेंटर की सीईओ रश्मि रंजन महापात्रा ने किया। यूनिवर्सिटी के फाउंडर अध्यक्ष संजीव कुमार राउत ने वेल्डिंग को एक उभरते हुए प्रोफेशन के रूप में बताया।

सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नेशनल वेल्डिंग लीग शुरू

रांची/भुवनेश्वर। सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के लिए नेशनल वेल्डिंग लीग शुरू किया गया। उद्घाटन 6 मार्च को वर्ल्ड स्किल सेंटर की सीईओ रश्मि रंजन महापात्रा ने किया। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलेबोरेशन को बढ़ावा देने में यूनिवर्सिटी की पहल की तारीफ की। यूनिवर्सिटी के फाउंडर अध्यक्ष संजीव कुमार राउत ने कहा कि नेशनल वेल्डिंग लीग 2019 में शुरू किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वेल्डिंग एक उभरता हुआ, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से चलने वाला प्रोफेशन है। मौके पर वाइस प्रेसिडेंट शैलजा राउत, वाइस चांसलर प्रो बंशीधर माझी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।