सोनाहातू में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Oct 31, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सोनाहातू में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया, जिसमें पुलिस और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ाना था। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सोनाहातू में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सोनाहातू, प्रतिनिधि। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सोनाहातू थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। रन फॉर यूनिटी का नेतृत्व सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने किया। इस दौरान एसआई राकेश कुमार सहित थाना के पुलिसकर्मियों ने भाग लेते हुए देश की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और कहा कि उनकी प्रेरणा से ही देश एकजुट और सशक्त बना है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;