राष्ट्रीय आदिवासी नीति पर होगा मंथन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में 30-31 मई को राष्ट्रीय आदिवासी नीति पर दो दिवसीय मंथन कॉन्फ्रेंस होगा। इसमें आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग लेंगे। 2004 से डॉ रामदयाल मुंडा के नेतृत्व में नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन कई महत्वपूर्ण बिंदु ड्राफ्ट से हटाए गए हैं। इसके संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय आदिवासी नीति पर रांची में दो दिवसीय मंथन कॉन्फ्रेंस होगा। आयोजन 30-31 मई को पुराना विधानसभा सभागार में होगा, जिसमें देशभर से आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वर्ष 2004 से पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा के नेतृत्व में नेशनल ट्राइब पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसको लेकर तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग राज्यों में सम्मेलन हुआ। लेकिन, पॉलिसी ड्रॉफ्ट में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को हटा दिया गया। इसे लेकर दोबारा इसके संशोधन पर प्रक्रिया शुरू हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


