निजी विद्यालयों में मनाया जाएगा खेल दिवस: पासवा

निजी विद्यालयों में मनाया जाएगा खेल दिवस: पासवा

संक्षेप:

रांची में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर निजी विद्यालयों में खेल दिवस मनाने की घोषणा की। अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि खेलकूद बच्चों के...

Aug 27, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से कहा गया है कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य के सभी निजी विद्यालयों में खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को दिशा देने का माध्यम है। कहा, शिक्षा तभी सार्थक होगी, जब उसके साथ बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास भी हो। सभी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास, दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा पारंपरिक खेलों का आयोजन करने का आग्रह उन्होंने किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।