एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों के बीच बांटी स्टेशनरी
रांची में संत जेवियर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पाहनटोली में विशेष शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों के लिए प्रेरणादायक सत्र और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चॉकलेट और स्टेशनरी का वितरण किया गया, जिसमें एनएसएस के पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता ने समाज सेवा का महत्व बताया।

रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से पाहनटोली, नामकुम में आयोजित विशेष शिविर के तहत रविवार को मुस्कान क्लासेस और स्टेशनरी वितरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ प्रेरणादायक व संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट व स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता, उपस्थित थे।
उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया और सभी को निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि कृष्ण मिश्रा, श्रेयश सिंह, सिदरा नदीम व कार्यवाहक प्रतिनिधि मेहुल कुमार सहित अन्य स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


