विज्ञान, तकनीक और नवाचार आधुनिक समाज की आधारशिला: डॉ. राजशेखर

Feb 28, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें विज्ञान, तकनीक और नवाचार के महत्व पर चर्चा की गई। उद्घाटन डॉ. राजशेखर प्रसाद ने किया। रघुवंश मणि ने महिलाओं की डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भागीदारी को सराहा। विशेष कार्यशाला और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें निबंध लेखन में विजेता घोषित किए गए।

विज्ञान, तकनीक और नवाचार आधुनिक समाज की आधारशिला: डॉ. राजशेखर

रांची, वरीय संवाददाता। साइंस सेंटर में शनिवार को प्रभारी रघुवंश मणि की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सीएसटी) डॉ. राजशेखर प्रसाद ने किया। उन्होंने आधुनिक समाज के निर्माण में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को अनिवार्य आधारशिला बताया। प्रभारी रघुवंश मणि ने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे जटिल क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की डॉ. चोमा अग्रवाल ने वैज्ञानिक सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान गणित पर आधारित विशेष कार्यशाला और स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रभा कुमारी, अवंतिका कुमारी और प्रिया कुमारी विजेता घोषित की गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।