
ब्रिजफोर्ड स्कूल में मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
रांची में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ब्रिजफोर्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें 7वीं कक्षा के छात्र प्रत्युष मिश्रा ने बिरसा मुंडा पर कविता प्रस्तुत की। प्राचार्य ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
रांची। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्रिजफोर्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 7वीं कक्षा के छात्र प्रत्युष मिश्रा द्वारा बिरसा मुंडा के शौर्य पर आधारित विशेष कविता प्रस्तुत की गई। मीडिया प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद एवं इंटरैक्शन सत्र हुए। प्राचार्य मुनीष दुबे ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सत्य के प्रति समर्पण, साहस और निस्वार्थ सेवा का कार्य है। प्राचार्य व वाइस चेयरपर्सन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




