यूपीएस को लेकर सरकारी कर्मचारियों में रोष : विक्रांत
रांची में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन ने केंद्र की एकीकृत पेंशन योजना का विरोध किया। संगठन के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने इसे सरकारी कर्मचारियों के हित के खिलाफ बताया। उन्होंने पुरानी पेंशन...

रांची। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने केंद्र द्वारा लागू एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के फैसले का विरोध किया है। संगठन की झारखंड इकाई के अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर इसकी निंदा की और इसे सरकारी कर्मचारियों के हित के विपरीत बताया। उन्होंने कहा है कि केंद्र ने कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को लेकर उसी पैसे को वापस देने की योजना बनाई है। यह नई पेंशन योजना (एनपीएस) का ही बदला हुआ स्वरूप है। प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को सबसे बेहतर बताया। उन्होंने झारखंड में लागू होने के बाद अब इसे देश के सभी राज्यों एवं केंद्रीय कर्मचारियों पर भी लागू करने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।